राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क
जयपुर। करवा चौथ के पावन अवसर पर शिल्पी फाउंडेशन के द्वारा 8 अक्टूबर 2025 को सीकर रोड स्थित राज सराय होटल में एक भव्य सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रम “करवा चौथ के रंग… पिया प्रेम के संग…” आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की आयोजक शिल्पी अग्रवाल और शांति भटनागर ने बताया कि इस आयोजन में करवा चौथ की पूजा के साथ-साथ रैंप वॉक, गरबा महारास,कपल डांस, गेम्स, फॉक डांस और घूमर जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विशेष अवार्ड टाइटल्स भी दिए जाएंगे, जिनमें मिसेज करवा चौथ ग्रेस,मिसेज करवा चौथ रॉयल, मिसेज करवा चौथ, मिस्टर एंड मिसेज करवा चौथ, एलिगेंस,मिस करवा चौथ, दीवा आदि होंगे।
समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। विशेष अतिथियों में विधायक गोपाल शर्मा,विधायक बालमुकुंद आचार्य,ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, हेरिटेज महापौर कुसुम यादव,संपादक नवल किशोर शर्मा ओर समाज सेवी, भाजपा नेता रवि नैयर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इवेंट का मंच संचालन सेलिब्रिटी एंकर अंकित खंडेलवाल द्वारा किया जाएगा। शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों इवेंट के पोस्टर का विमोचन सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, शिल्पी अग्रवाल और शांति भटनागर द्वारा संयुक्त रूप से लांच किया गया।
शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन करवा चौथ पर्व को आधुनिक और पारंपरिक रंगों के संग मनाने का एक अनूठा प्रयास होगा।
8 अक्टूबर को करवा चौथ के रंग… पिया प्रेम के संग का आयोजन
