जयपुर। क्वींस ऑफ़ जयपुर क्लब की ओर से 18 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ पर साजन की दुल्हन सीजन 2 का भव्य आयोजन अजमेर रोड डीसीएम स्थित होटल रीगल में आयोजित किया जाएगा। क्लब डायरेक्ट एंड फाउंडर रितु दवे ने बताया कि इवेंट के पोस्टर का विमोचन पिछले दिनों गणेश मंदिर में किया गया। इवेंट को लेकर क्लब मेंबर्स में बड़ा उत्सव बना हुआ है।
