सुहाग महोत्सव में क्लब मेंबर्स ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जयपुर। वसुंधरा लेडीज क्लब की ओर से 10 अक्टंबर को करवा चौथ के अवसर पर विद्याधर नगर स्थिति पी एस पैराडाइज में “सुहाग महोत्सव” का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ की गई। महोत्सव में क्लब पदाधिकारियों ओर मेंबर्स ने बॉलीवुड गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
क्लब अध्यक्ष सुमन मिश्र ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पोद्दार ग्रुप से श्रीमती पोद्दार ओर उत्तम पोद्दार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंक स्टार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सरिता चौधरी ओर डॉ राघवेन्द्र चौधरी ने की।

अति विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती रश्मि शर्मा, रवि शर्मा ओर मां ज्वेलर्स के डायरेक्टर रिद्धि करण परसरामपुरिया रहे। सभी क्लब मेंबर्स ने सामूहिक चौथ माता की कहानी सुनकर ओर चांद को सामूहिक अर्क देकर व्रत खोला और अपने पति की लंबी आयु ओर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान संस्था की वार्षिक मैगजीन (स्मारिका) का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। सुहाग महोत्सव में क्लब पदाधिकारी अंबिका मोदी,प्रेमलता बजाज, एडवोकेट हेमा तिवाड़ी,संतोष शर्मा,गरिमा नरेड़ा, ज्ञान लाहोटी,सुमन अग्रवाल,लीना शाह,सीमा गंगावत,ऊषा गोयल, सुषमा नरेड़ा,मोना सिंह,रश्मि शर्मा,हरजीत कंवर,सोनू ताम्बी, भारती भट्ट,स्वीटी ढंडारिया,सहित सभी क्लब मेंबर्स मौजूद रहे।
