जयपुर। 2 मार्च को खूबसूरत गीतों का समारोह गीतों के सब रंग सुर चांदनी के संग का आयोजन राजापार्क स्थिति पिंक कैफे में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। सुर बाहर संगीत क्लब की संस्थापक रजनी कोठारी ओर आस्थिका एंटरटेनमेंट की संस्थापक अपर्णा बाजपेयी के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिजवान ऐजाज़ी, रेश्मा खान, स्नेहलता भारद्वाज राजेश भारद्वाज आदि होंगे। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में दीप्ति चौधरी सैनी रहेगी। समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर संपादक नवल किशोर शर्मा रहेंगे।
समारोह में खास मेहमान डॉ सुनील धंद, असित बाजपेई, निशा पारीक, कंदर्प ठाकौर व रजनी ठाकौर, मुक्ता चड्ढा, नीतू जैन, अरुणा जैन, सरला सुथार, गणेश सुथार, राजीव माथुर, अजय कल्ला, मुहम्मद सिद्दिकी आजाद आदि होंगे।जितेंद्र भारद्वाज और हेमंत भारद्वाज सहित अन्य सिंगर भी मौजूद होंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन पूनम जैन द्वारा किया जायेगा।
30 सुरीले गायकों की आवाजों से ये कार्यक्रम सजाया जाएगा। समारोह में फाग के गीतों के साथ फ़ूलों की होली भी खेली जायेगी। कार्यक्रम का कार्यभार संजय चंदनानी संभाल रहे है।
2 मार्च को गीतों के सब रंग सुर चांदनी के संग म्यूजिकल इवेंट का आयोजन
