जयपुर। विप्र फाउंडेशन सिविल लाइंस विधानसभा इकाई की ओर से 14 दिसम्बर को शिवाजी नगर स्थित जनोपयोगी भवन में संस्था का शपथ ग्रहण ओर वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष हर्ष कौशिक ओर उनकी टीम कि ओर से समारोह के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा,सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के महंत अवधेशाचार्य महाराज, विशिष्ठ अतिथि विप्र फाउंडेशन जॉन 1 के अध्यक्ष राजेश कर्नल, जयपुर जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, संपादक नवल किशोर शर्मा, पंकज शर्मा आदि का माला, दुप्पटा पहनाकर ओर मोमेंटो देकर विशेष अभिनंदन किया सभी अतिथियों ने संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला, दुपट्टा पहनाकर ओर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में अतिथियों द्वारा वरिष्ठजनों का दुप्पटा ,माला पहनाकर ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर विद्युत समिति के चेयरमैन उत्तम शर्मा, पार्षद पवन शर्मा, गर्ग ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद शर्मा, सेवानिवृत प्रिंसिपल जीवन शंकर शर्मा, कुलदीप शर्मा संस्था पदाधिकारी ओम जोशी, रश्मि त्रिवेदी, एल पी जोशी, विनोद शर्मा, भवानी शर्मा, नवीन शर्मा, अमन स्वामी, शिव शंकर भारद्वाज, संजय ओझा, पंकज शर्मा,अंकुश शर्मा, प्रतिभा शर्मा, मानस गौतम, नीतू कोशिक, सरिता त्रिपाठी, पुष्पेंद्र शर्मा, मंथन शर्मा, राहुल शर्मा सहित क्षेत्र के कई विप्रजन मौजूद रहे।
