जयपुर। अजमेर रोड स्थित होटल वी वन प्राइड में 30 नवंबर को क्रिएटिवा 360 ओर ब्रांड चिप के सयुक्त तत्वाधान में म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। म्यूजिकल इवनिंग में डीजे मोनिका और सिंगर मिताली ने बॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान एचआईवी अवेयरनेस के पोस्टर का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।


इवेंट की आयोजक अर्चना दास ने समारोह के अतिथि फोर्टी संस्था के प्रेसिडेंट सुरेश अग्रवाल, श्री हरि वैष्णव वैश्विक संघ के फाउंडर ओर किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास, करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत, संपादक नवल किशोर शर्मा,एनएस पब्लिसिटी के डायरेक्टर जेडी माहेश्वरी, सफारी ग्रुप ऑफ होटल्स के डायरेक्टर पवन गोयल, टेक्सटाइल मिनिस्ट्री के जॉइंट कमिश्नर रजत वर्मा, फोर्टी युवा विंग के प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल,एचआईवी पॉजिटिव वीमन नेटवर्क ऑफ राजस्थान सोसायटी से सुशीला मारोठिया आदि का अभिनंदन किया। इवेंट का मंच संचालन एंकर सोनाली शर्मा ने किया।
