एग्जीबिशन में मेहमान नवाजी का अंदाज भी ग्लोबल लेवल पर दिखेगा
जयपुर। प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन राजस्थान व पीएचडी चैंबर द्वारा आयोजित मेगा शो ‘राज प्लास्ट-2025’ सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 19 से 21 सितंबर तक होगा। जिसको लेकर होटल रेडिसन में इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश महामंत्री भाजपा श्रवण सिंह बगड़ी व अनेक उद्यमी उपस्थित रहे ।

इस दौरान राजस्थान कल्चर के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन राजस्थान (PMAR) की ओर से होने जा रहे इस शो में देश-विदेश की 600 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। दो डोम में होने वाले इस एक्सपो में नई तकनीक, मशीनरी, इक्विपमेंट और इनोवेशन का डेमो होगा।

एग्जीबिशन में अमेरिका, जर्मनी, इटली, जापान और साउथ कोरिया की कंपनियों के साथ गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की इंडस्ट्रीज़ भी हिस्सा लेंगी।
राजस्थान के प्लास्टिक उद्योग के लिए बनेगा बड़ा प्लेटफॉर्म

PMAR अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने बताया- राजप्लास्ट-2025 राजस्थान के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में मील का पत्थर साबित होगा। हमारा लक्ष्य है कि राइजिंग राजस्थान की सोच के अनुरूप इस आयोजन से 2030 तक राज्य की इकोनॉमी को 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाया जा सके।
एग्जीबिशन में मेहमान नवाजी का अंदाज भी ग्लोबल लेवल पर दिखेगा
राजप्लास्ट आयोजन समिति के चेयरमैन सुमेर सिंह शेखावत ने बताया- 2023 में हुए पहले राजप्लास्ट शो को इंडस्ट्री से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस बार एक्सपो का स्केल दोगुना किया गया है। दोनों डोम बुक किए गए हैं, ताकि एक इंटरनेशनल लेवल का शो प्रस्तुत किया जा सके। साथ ही राजस्थान की मेहमान नवाजी का अंदाज भी ग्लोबल लेवल पर दिखे।

पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष दिग्विजय ढाबरिया ने कहा की इस बार शो को देश-विदेश से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। लगभग सभी स्टॉल बुक हो चुकी हैं। कई कंपनियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। शो में टेक्नोलॉजी डेमो के साथ-साथ बी2बी डील्स और बायर-सेलर मीटिंग्स भी होंगी।
राज प्लास्ट आयोजन समिति के सह-अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, शो में एग्रीकल्चर, इंडस्ट्रियल, टॉयज, मेडिकल और पैकेजिंग सेक्टर से जुड़ा प्लास्टिक, रॉ-मटेरियल और प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे राजस्थान में इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव माहौल बनेगा और ‘राइजिंग राजस्थान’ का विजन मजबूत होगा।
