जयपुर। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार सीमावर्ती क्षेत्र बीकानेर का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी बीकानेर में पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की पीएम मोदी आधारशिला भी रखेंगे।
अपने बीकानेर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में पूजा भी की।
बता दें, बीकानेर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ध्वस्त किया था। ऐसे में पीएम मोदी का बीकानेर दौरा एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बॉर्डर इलाके में पहुंचे मोदी: बीकानेर में प्रधानमंत्री ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन
