विनर को मिलेगा 100 गज का प्लाट
जयपुर। तिलक बिल्डर्स,शालो प्रोडक्शन व फैशन कॉर्पेट मैगजीन की ओर से चित्रकूट स्थिति होटल फिओरी में ब्यूटी पीजेंट पोइम ब्यूटी क्विष्ठ इंडिया के सेकंड ऑडिशन का आयोजन किया गया। ब्यूटी पीजेंट में प्रतिभागियों ने जजेज के सामने डांस,सिंगिंग ओर एक्टिंग के जरिए अपना टैलेंट दिखाया।


शो डायरेक्टर हरीश तहलियानी ने बताया कि ऑडिशन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षण और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूरी पैनल और खास मेहमानों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों और हुनर की सराहना की। इवेंट के विशिष्ठ अतिथि तिलक बिल्डर्स व सालों प्रोडक्शन के एमडी राम टेलर रहे।

इवेंट के स्पेशल गेस्ट सुनील अरोड़ा,संपादक नवल किशोर शर्मा, फोर्टी संस्था महिला विंग की प्रेसिडेंट डॉ अलका गौड़,हेमंत शर्मा,भंवर सिह, राजेंद्र सिंह, मॉडल पूनम चाहर(गुरुग्राम) आदि रहे। सभी अतिथियों का राम टेलर और हरीश तहलयानी और उनकी टीम की ओर से मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया।


हरीश तहलियानी और राम टेलर ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों को सशक्त बनाने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक प्रयास है। चुने गए प्रतिभागी 7 दिन के ग्रूमिंग सेशन में हिस्सा लेंगे, जहां उन्हें विशेषज्ञ मेंटर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तैयारी कर सकें।
उन्होंने बताया कि ब्यूटी पीजेंट की विनर को 100 गज का प्लॉट पहली उपविजेता को 50 गज का प्लॉट ओर दूसरी उपविजेता को 50 गज का प्लॉट दिया जाएगा।

सभी प्रतिभागियों को क्राउन, सैश, मोमेंटो, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट, विशेष गिफ्ट हैम्पर आदि होंगे। ऑडिशन के जूरी पैनल में मॉडल प्रीति चौधरी,अलीशा जैन और पायल शर्मा रही।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की । ब्यूटी पीजेंट के इनिशिएटिव बाय सम्राट सिंह राठौड़ है। इस अवसर पर डॉ अविनाश सैनी, सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
