जयपुर। द वॉग एडिशन की ओर से 14 दिसम्बर को सोडाला स्वेज फार्म स्थित क्लब टिड्डे में ब्यूटी पीजेंट मिस व मिसेज एलिगेंट के ऑडिशन संपन्न हुए।

ऑडिशन जेजेज में ब्यूटी पीजेंट की आयोजक ईशा कोहली,दलजीत प्रशिज, ऋषि धाकड़ व मनीष माली रहें। ऑडिशन में सभी मॉडल्स प्रतिभागियों ने अपना टेलेंट दिखाया।

इस अवसर अतिथि के रूप में ओपी राज पुरोहित,संपादक नवल किशोर शर्मा,पायल कुंबज,दीपेंद्र राठौड़,नरेंद्र सा मोता व बेटी फाउंडेशन से राज शर्मा,डॉ स्वाति चौहान रहे।

इवेंट के दौरान ब्यूटी पीजेंट की आयोजक ईशा कोहली ने संपादक नवल किशोर शर्मा का उपहार देकर विशेष अभिनंदन किया।
ईशा ने बताया कि ऑडिशन में 155 मॉडल्स ने भाग लिया उनमेसे 30 को फिनाले के लिए सलेक्ट किया जाएगा। फिनाले जनवरी 2026 में जयपुर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रोजगार उपलब्ध कराना है।
