रींगस। महरौली मठ मंदिर शिव मंदिर में 31अगस्त को श्याम लाल मित्तल के परिवार की ओर से महा रुद्राभिषेक और शिव पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 21 पंडितों के द्वारा मंत्रोचार के साथ बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ का अलौकिक श्रृंगार किया गया।

महा रुद्राभिषेक के उपरांत बाबा श्याम और बाबा भोलेनाथ के भजनों पर भक्तों ने नृत्य करके बाबा श्याम और बाबा भोलेनाथ को रिझाया। इस अवसर पर मित्तल परिवार से गोवर्धन लाल मित्तल, श्यामलाल मित्तल, सांवरमल मित्तल, प्रकाश मित्तल, सुरेश अग्रवाल, सुभाष मित्तल,मयंक मित्तल सहित रिश्तेदारों और परिवार जनों ने बाबा भोलेनाथ की महाआरती की।

रुद्राभिषेक के अवसर पर संपादक नवल किशोर शर्मा,संजय कुमार शर्मा, निर्मल गुप्ता डॉ एस पी यादव सहित ग्रामवासी विशेष रूप से मौजूद रहे। रुद्राभिषेक के उपरांत परिवारजनों, रिस्तेदारो सहित सैकड़ो ग्रामवासियों ने प्रसादी ग्रहण की।
