सौंदर्य के 27 वे साल का उत्सव
रॉयल अन्दाज़ में हुआ मिस राजस्थान का ग्रेंड फिनाले
जयपुर। वहिं फर्स्ट रनरअप,मीनाक्षी छापोला सेकेन्ड रनरअप रिशिता काशीवा थर्ड रनरअप तृषा चौधरी, फ़ोर्थ रनरअप दिशा भट्ट,फिफ्थ रनरअपअदिति ब्रह्मभट्ट, ओर सिक्स रनरअप के रुप मे खुशी प्रधनानी का चयन हुआ। मिस राजस्थान के 27वे संस्करण में चारो तरफ रोशनी व खूबसूरत परिधान , ज़बरदस्त परफ़ोरमेंस , जजेज के सवाल और उनके स्मार्ट जवाब ये था नजारा 13 जुलाई को बिड़ला ऑडिटोरियम मे हुए मिस राजस्थान के ग्रैंड फिनाले का जहां राज्य भर से खुबसूरत चेहरो में से चुने गए टॉप फाइनलिस्ट ने अपने मॉडलिंग पैशन को आखिरकार फाइनल टच के साथ मंच पर प्रस्तुत किया।

मिस राजस्थान के मंच पर 5000 गर्ल्स को चुनौती देकर टॉप 28 गर्ल्स ने अपने सपनो को पंख देते हुए उड़ान भरी, इनमे से ट्विंकल पुरोहित बनी मिस राजस्थान 2025 वहिं फर्स्ट रनरअप मीनाक्षी छापोला,सेकेन्ड रनरअप रिशिता काशीवा, थर्ड रनरअप तृषा चौधरी,फ़ोर्थ रनरअप दिशा भट्ट,फिफ्थ रनरअप अदिति ब्रह्मभट्ट, सिक्स रनरअप के रुप मे खुशी प्रधना नी का चयन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी सीएमडी फर्स्ट इण्डिया और भारत 24 जगदीश चंद्र रहे। मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक सुरेश मिश्रा, पवन गोयल , संदीप जैन,डॉ दिनेश गुप्ता, रूपेश केडिया, अतुल शर्मा , आलोक शर्मा, सुरेंद्र कालरा, विकास जैन, अंशुल जैन,वासु जैन,कीर्ति जैन, मंजीत सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ग्रांड जुरी में ये रहे – मुकेश मिश्रा,एकता जैन, राज बंसल,आंचल बोहरा,अरशद हुसैन, मीनाक्षी सोलंकी, ऐश्वर्या पातपति फ्यूजन ग्रुप द्वारा व रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा व निमिशा मिश्रा ने बताया की मिस राजस्थान के ग्रैंड फिनाले मे जहाँ टॉप 28 मॉडल्स ने रेम्प पर पहले राउंड मे निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग के आउटफिट्स पहनकर ओपनिंग एक्ट किया। उनमे से चुनी गयी 14 मॉडल्स ने अगले राउंड मे ड्रेसज़िला की जयपुर बेस्ड फेमस डिजाइनर माधुरी चेतवानी का सेमि ब्राइडल कलेक्शन लांच किया। साथ ही उनमे से चुनी टॉप 7 मॉडल्स ने मीनाक्षी के गाउन बहुत ही ख़ूबसूरती के साथ प्रस्तुत किए।
फाइनलिस्ट का मेकअप ओर मेकोवर दीवा और डेबोनेयर की मीनाक्षी सोलंकी ने किया। फैशन कोरियोग्राफी शाहरुख द्वारा की गई। साथ ही कार्यक्रम को होस्ट राकेश शर्मा द्वारा किया गया। मूवर्स एंड शेखर डांस ग्रुप में डांस फिलर्स से समान ही बना दिया। विनर केटेगरी के अलावा 28 टाइटल्स और दिये गये।
