-वेलकम सेरेमनी व सेश सेरेमनी हुआ आगाज़
-24 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले ग्रासफील्ड वैली में
जयपुर। मिस ओशियन वर्ल्ड के फिनाले वीक की शुरुआत जयपुर में हुई। फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर व कार्यक्रम के आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया की 24 अगस्त को ग्रैंड फिनाले दिल्ली रोड स्थित ग्रासफिल्ड वैली में आयोजित किया जाएगा। पहले दिन के आयोजन में 20 कंट्रीज की सेश सेरेमनी व वेलकम सेरेमनी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कल के आयोजनों में फोटोजेनिक राउंड इवनिंग गाउन राउंड का आयोजन किया जाएगा जिसमें 20 कंट्री अपनी सुंदरता का प्रदर्शन करेंगी 3 सरे दिन जयपुर टुअर द्वारा जयपुर के मॉन्यूमेंट्स, कल्चर, हेरिटेज, खान पान से अवगत कराया जाएगा। मिस ओसियन वर्ल्ड के डायरेक्टर सी पी राठौर ने बताया
जयपुर पहुंचने वाली कंट्री में इन कंट्री का शुमार रहा।
यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, जापान, इथोपिया,साउथ सूडान, घाना, चेक रिपब्लिक,जिम्बाब्वे , जांबिया, अल्बानिया, लातविया, पोलैंड , अफगानिस्तान, इंडिया, तजिकिस्तान, बांग्लादेश, तंजानिया, साउथ अफ्रीका इत्यादि रही। ग्रासफील्ड वैली के फाउंडर सुनीलबंसल व दिव्यांशी बंसल ने बताया।
मिस ओशियन वर्ल्ड 2024 की विनर लातविया की अलिसा मिस्कोवस्का भी जयपुर क्राउन पासिंग सेरेमनी के लिये जयपुर पहुंचेगी।
गौरतलब है कि मिस ओशियन वर्ल्ड 2025 का आयोजन टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली रोड स्थित ग्रासफील्ड वैली में आयोजित किया जायेगा हैं।
मिस ओशियन वर्ल्ड 2025: 20 कंट्री पहुंची ग्रासफील्ड वैली जयपुर
