जयपुर में मिस ग्लोब इंडिया के प्रमोशन के कार्यक्रम
अनंत महल जयपुर में होगा अगस्त माह मे भव्य आयोजन
द मिस ग्लोब इंडिया अल्बानिया में करेगी देश का प्रतिनिधित्व
जयपुर। फ्यूजन ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर व मिस राजस्थान के आयोजक राजस्थान में ब्यूटी पेजेंट के प्रणेता योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस ग्लोब इंडिया 2025 जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशल अनाउंसमेंट के लिए जयपुर पहुंची। जिस में देश को रिप्रेजेंट करने के लिये द मिस ग्लोब मे इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए देश की गर्ल्स को नए आयाम मिलेंगे।

नैशनल डायरेक्टर योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया पूर्व में मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन आईएम शी के नाम से अपने ब्यूटी पेजेंट के थ्रू ग्लोब में इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा करती थी यह टाइटल अब योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा द्वारा आयोजित किया जाएगा यह राजस्थान के लिए एक बड़ी बात है। पोस्टर लॉन्च होटल प्राइम सफारी में आयोजित किया गया जिस में मुख्य अतिथि पवन गोयल मिस ओशन वर्ल्ड के डायरेक्टर एकता जैन, सी.पी राठौर, राघव गोयल, मिस ओशन इंडिया 2026 हीना ठाकुर मिस फ्यूजन इंडिया 2025 अदिति शर्मा व ओरा वीरमानी, इशिता गोरवान्वि ने कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च किया।
इसी आयोजन के ऑफिशल अनाउंसमेंट के लिए मिस ग्लोब इंडिया 2025 जैस्मीन राणा टूरिज्म प्रमोशन एक्टिविटी के तहत व मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशल अनाउंसमेंट के लिए जयपुर में 3 दिन के लिए रहेगी व अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेकर मिस ग्लोब की महत्व को बताएगी। अगस्त माह मे मानसरोवर स्थित जयपुर के अनंत महल में भव्य आयोजन किया जाये गया।
