जयपुर। राजस्थानी फिल्मों के लिए समर्पित डायरेक्टर लखविंदर सिंह की आने वाली नई राजस्थानी फिल्म की शूटिंग इन दिनों जयपुर में चल रही है। 21 जुलाई को जयपुर के एक मीडिया हाउस स्टूडियो में फिल्म के कई सीन फिल्माए गए। फिल्म में संपादक नवल किशोर शर्मा,आर्टिस्ट जिया भाटी,अंबिका शर्मा, मुकेश भारद्वाज,हनुमान सहायऔर अन्य कलाकारों पर कई सीन फिल्माए गए।

इस दौरान लखविंदर सिंह ने राज मीडिया टीम को बताया कि दिवाली बाद उनकी दो राजस्थानी फिल्में आने वाली है। दोनों फिल्मों की शूटिंग जारी है। उन्होंने बताया कि अब राजस्थानी फिल्में भी बॉलीवुड की तरह नई तकनीक ओर टेक्निकल प्वाइंटों पर पहले से बेहतर हुई है। फिल्मों की स्टोरी से लेकर फिल्मांकन ओर आर्टिस्टों का चयन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

पिछले 5 वर्षों से राजस्थानी फिल्मों का निर्माण तेजी से बढ़ा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में प्रदर्शित उनकी फिल्म तांडव 2 ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले 15 वर्षों के दौरान उन्होंने 20 से ज्यादा राजस्थानी ओर अन्य भाषाओं की फिल्मों का निर्देशन किया है।
