रायपुर।हिंदू भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष झालानी राष्ट्रीय महामंत्री एवं संगठन प्रभारी सुशील कुमार भारद्वाज एवं संगठन मंत्री दयाल सिंह शेखावत के छत्तीसगढ़ प्रवास पर 30अप्रैल को रायपुर में महिला मोर्चा की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान मनीषा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा की नवीन जिम्मेदारी दी गई। मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रेखा शर्मा ,बिंदु वर्मा, डिकी सोनी, दुर्गा वर्मा, पूजा वर्मा ,सीमा ,पूर्वी पारीक, निखिल सिंह शाहिद आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
