जयपुर। लायंस क्लब जयपुर डायमंड की ओर से समाजसेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण बुधवार को देखने को मिला। क्लब सदस्य शम्भु दयाल ने अपनी बड़ी सुपुत्री पूनम जी का जन्मदिन अनोखे अंदाज़ में मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने आनंदी लाल मूक बधिर विद्यालय के 165 बालक व 120 बालिकाओं (कुल 285 बच्चों) को दोपहर का भोजन करवा कर जन्मदिन को विशेष योग्यजन बच्चों के साथ साझा किया। यह पहल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली रही।
कार्यक्रम में आर.सी. लायन अशोक जिंदल, लायन ममता पंचोली, लायन प्रीति सक्सेना,लायन अनिल बाफना , लायन सुनील ब्योत्रा, लायन डॉ. राजीव वशिष्ट, विनय सर, लायन सुधीर जैन, लायन पालीवाल , लायन कन्नू मेहता, अंजू अग्रवाल, लायन अंजली गहलोत उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
लायंस क्लब जयपुर डायमंड ने इस पुनीत अवसर पर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
लायंस क्लब ने विशेष योग्यजन बच्चों संग मनाया जन्मदिन
