जयपुर। भारत इस वर्ष मिस टीन अर्थ 2025 प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 9 अगस्त को जयपुर के जी स्टूडियो में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। दुनिया भर से 11 देशों की प्रतिभागियों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है। जिसमे भारत,कंबोडिया, क्यूबा,नेपाल, स्पेन,नीदरलैण्ड, वियतनाम,कनाडा, मेक्सिको,फिलीपींस और श्रीलंका शामिल हैं। जिसमे क्यूबा की लीह रेयास (LEAH REYAS) ने तमाम प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ताज पर अपना कब्जा जमाया।

कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड से की गई जिसमे तमाम देशों की प्रतिभागियों ने अपने अपने देश की सुंदरता,संस्कृति और पर्यावरणीय जागरूकता की थीम पर अपने-अपने देश की विरासत, लोककला और पहचान को अनूठे अंदाज़ में प्रस्तुत किया। मिस टीन अर्थ 2025 के मंच ने आज अपने बहुप्रतीक्षित नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड का भव्य आयोजन किया। उसके बाद ओपेनिंग राउंड , क्वेश्चन आंसरिंग व कई राउंड के बीच क्यूबा की लीह रेयास (LEAH REYAS) ने मिस टीन अर्थ 2025 की ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया ।

लीह रेयास (LEAH REYAS) ने तमाम जज व प्रशंषकों के उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए प्रत्येक प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें खिताब हासिल करने में सफलता मिली और ये एक इतिहास बन गया। सर पर ताज आते ही लीह रेयास (LEAH REYAS) भावुक हो उठी और कहा ये ट्रॉफी मैं अपने देशवासियों को सपर्पित करती हूं।
फिनाले के दौरान अन्य विशेष खिताब भी दिए गए—
• मिस पॉपुलर – क्यूबा
• बेस्ट इन स्विम शूट – भारत
• बेस्ट ब्यूटीफुल स्किन – वियतनाम
• टॉप मॉडल – मेक्सिको
• बेस्ट इन ईवनिंग गाउन – नेपाल
• बेस्ट इन रैम्प वॉक – फिलीपींस
टॉप 6 में फिलीपींस, नेपाल, क्यूबा, मेक्सिको, स्पेन और कनाडा की प्रतिभागी शामिल रहीं। वहीं फाइनल राउंड में दूसरे स्थान पर कनाडा की मिशा, सेकेंड रनर अप फिलीपींस की मेरिडिथ बोबाडिला, थर्ड रनर अप स्पेन की सोफिया लोरेंटे व फोर्थ रनरअप मेक्सिको की जोहाना गोंजालेज रही। कार्यक्रम में ग्लैमानंद ग्रुप के डायरेक्टर निशांत आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा,भारत 24 के निदेशक डॉक्टर जगदीश चंद्रा और दुनिया भर से आए लगभग 500 डेलीगेट्स मौजूद थे। समापन के दौरान यह घोषणा भी की गई कि अगले सप्ताह देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ग्रैंड फिनाले भी जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक ग्लैमआनंद ग्रुप के चेयरमैन व मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने कहा ये कार्यक्रम भारत मे बढ़ते वैश्विक प्रभाव का नतीजा है। आज हम अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजवानी कर करे हैं हमारे लिए गर्व की बात है। मिस टीन अर्थ दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और चर्चित किशोर ब्यूटी पेजेंट है। इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्व स्तर पर अपनी भव्यता और उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली प्रतियोगी अक्सर प्रतिष्ठित ब्यूटी क्वीन्स के रूप में उभरती हैं। निखिल आनंद ने आगे कहा की ग्लैमानंद ग्रुप राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर कई ब्यूटी पेजेंट की मेजवानी कर रहा है,जो वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रौशन कर रही हैं। लीह रेयास (LEAH REYAS) की इस ऐतिहासिक जीत ने क्यूबा को गर्व से भर दिया है।
ग्लैमानंद ग्रुप के पीआर हेड सर्वेश कश्यप ने कहा कि अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत क्यूबा देश की लीह रेयास (LEAH REYAS) ने मिस टीन अर्थ 2025 की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। कार्यक्रम के दौरान ग्लैमआनंद ग्रुप के डायरेक्टर निशांत आंनद, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा व पूरे दुनिया से लगभग 500 डेलीगेट्स मौजूद रहें। अगले सप्ताह देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन भी जयपुर में ही किया जाएगा।
ग्रैंड फिनाले में देश व उसके प्रतिभागियों के नाम :
- CAMBODIA : Leakhena
- CUBA : Leah Reyes
- INDIA : KHUSHI YADAV
- NEPAL : princess Malla
- SPAIN : Sofia Llorente
- NETHERLANDS : Zanthe Witt
- VIETNAM : Linh
- CANADA : Misha
- MEXICO : Johana Gonzalez
- PHILIPINES : Meridith Bobadilla
- SRI LANKA : Mavithi पुंसरानी
