जयपुर। हरि सेठ फिल्म्स के बैनर तले निर्मित हुई हिन्दी फिल्म रफ्तार की कहानी ड्रिंक और ड्राइव पर आधारित है जिसमें जयपुर के ही कलाकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

रफ्तार फिल्म को पलक गुप्ता द्वारा निर्देशित किया है साथ ही साथ रफ्तार फिल्म की डिओपी एवं एडिटिंग का कार्यभार भी पलक गुप्ता ने ही संभाला है। रफ्तार फिल्म में अनुभवी कलाकारो के साथ-साथ हरि सेठ फिल्म्स के द्वारा नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।


11 दिसम्बर को इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी और 10 जनवरी को शेखावटी हॉस्पिटल के कांफ्रेंस हॉल में इस फिल्म का प्रीमियर शो रखा गया जहा राज मीडिया टाइम्स के संपादक नवल किशोर शर्मा, डॉक्टर सर्वेश जोशी, मंगला सरिया कंपनी के डायरेक्टर सीताराम अग्रवाल, डॉक्टर एसपी यादव, फिल्म के सभी कलाकार, फिल्म की तकनीकी टीम और समाज के मान्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। प्रीमियर शो के बाद सभी ने फिल्म को सराहा और हरि सेठ फिल्म्स की टीम की तरफ से सभी का मान सम्मान किया गया।

इस दौरान राज मीडिया टाइम्स नववर्ष 2026 कैलेंडर का भी सभी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया ओर वहां उपस्थित सभी को नववर्ष कैलेंडर वितरित किए गए। यह फिल्म हरि सेठ फिल्म्स के ऑफीशियली यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। साथ ही इस फिल्म को जयपुर और राजस्थान के स्कूल और कॉलेजेज में भी दिखाया जाएगा।
