जयपुर। पिछले दिनों सिरसी रोड स्थित गार्डन में कुमावत युवा संवाद 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मुकेश कुमावत ने बताया कि युवाओं को सही दिशा सही सोच और सामूहिक प्रयास की भावना के साथ जोड़ने के लिए यह आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम आयोजको में सोहनलाल कुमावत, लोकेश कोथून, राजेंद्र निवाणा, नरेश कुमावत निवाणा का मुख्य रूप से सहयोग रहा। कार्यक्रम में कुमावत ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही कुमावत समाज के बच्चों को निशुल्क नीट, जेईई, यूपीएससी और आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी ।

मुख्य वक्ताओं में प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल, फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, दांतारामगढ़ से विधायक प्रत्याशी गजानंद कुमावत, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन कुमावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विद्याधर नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण कुमावत, ब्लॉक संगठन महासचिव वैशाली नगर अमरचंद मंडावरा, विजय खुड़िया, युवा नेतृत्व हेमचंद कुमावत, नरेंद्र कुमार कुमावत रिंगस, सीकर से अजय मारवाल एवं सहयोगियों के रूप में रोहित कुमार, कुमावत छात्रावास सीकर के अध्यक्ष चतुर्भुज तुनवाल, दीपक कुमावत, रामावतार कुमावत, राजस्थानी कॉमेडियन कलाकार सुनील कुमावत, राकेश कुमावत (राकुजी) , एंकर किरण कुमावत की भी गरिमामय उपस्थिति रही। गांव निवाणा से आई युवा टीम ने मुकेश कुमावत को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए और युवाओं को आगे प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया।
