जयपुर। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में आज किशनपोल मंडल द्वारा गंगा माता मंदिर, चांदपोल बाजार में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गोठ का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल, नगर निगम महापौर कुसुम यादव, किशनपोल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी चन्द्र मनोहर बटवाड़ा और प्रदेश संयोजक एवं सहप्रभारी सोमकांत शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का 2025 में सर्वश्रेष्ठ सांसद बनने पर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राठौड़ ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। आपके परिश्रम से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। हमें मिलकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास करना होगा।”
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, राम किशन सोनी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), लोकेश शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी, नगर निगम चेयरमैन गिरिराज नाटा, पार्षद अमर गुर्जर, पार्षद प्रत्याशी विनोद शर्मा, ओपी शर्मा सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं लगभग 800 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
