जयपुर। मुरलीपुरा भवानी नगर स्थिति शेफ डिफाइनर्स फिटनेस हब की ग्रेडिंग सेरेमनी 2025 का भव्य आयोजन 6 जुलाई को सम्पन्न हुआ।

शेफ डिफाइनर्स की डायरेक्टर शालनी शर्मा ओर दीपक शर्मा ने समारोह के मुख्य अतिथि( imafi) के प्रेसिडेंट अनिल कल्याण,संपादक नवल किशोर शर्मा, संस्कृति सोशल क्लब की अध्यक्ष अनीता गुप्ता, पार्षद राजेश गुर्जर, भवानी नगर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह नाथावत, महासचिव विक्रम सिंह, सीनियर ट्रेड यूनियनिस्ट राम प्रसाद शर्मा,विद्युत श्रमिक कल्याण समिति के महामंत्री डीडी शर्मा, भाजपा भवानी नगर मंडल के कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, समाजसेविका सोनिया राजपूत, समाज सेवी नवीन खंडेलवाल ओर नवल किशोर गुप्ता का माला पहनाकर ओर मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संस्था के स्टूडेंट्स ने जुड़े कराटे का अपना शानदार प्रदर्शन किया। सभी अतिथियों ने सभी स्टूडेंट्स का तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। समारोह को संपादक नवल किशोर शर्मा, अनिल कल्याण, अनीता गुप्ता सहित सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए सभी स्टूडेंट्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर सभी अतिथियों ने स्टूडेंट्स को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था की डायरेक्टर शालनी शर्मा ने बताया कि यहां प्रतिदिन सुबह ओर शाम को जुड़े कराटे ओर जुबां की क्लासें लगाई जाती है।
समारोह के अंत में शालनी शर्मा ओर दीपक शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इवेंट का सफल मंच संचालन एंकर दीक्षा शर्मा ने किया। इवेंट का स्पॉटिंग मीडिया पार्टनर राज मीडिया टीवी रहा।
