जयपुर। 3 फरवरी को होटल सफारी में करण प्रोडक्शन हाउस की लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर फैशन जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली मॉडल्स एंकर सोनाली शर्मा,डॉ नीलम त्यागी, ऋतु शर्मा,पूजा शर्मा, शालू महरा,अंजू यादव,ईशा कोहली सहित 21 मॉडल्स को करण प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर अंकेश माथुर अन्य अतिथियों द्वारा गरिमा अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

समारोह के अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा,भाजपा बनिपार्क मंडल की अध्यक्ष कविता शर्मा, बेटी फाउंडेशन के अध्यक्ष राज शर्मा , उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, कोरियोग्राफर नेहा विजयवर्गीय सहित अन्य अतिथियों का भी आयोजकों द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर और बुके देकर अभिनंदन किया।


समारोह की शुरूआत समारोह के मुख्य अतिथि सुल्तान शहीद अहमद,एन के पालीवाल, सफारी होटल के डायरेक्टर प्रमोद गोयल, पवन गोयल और नरेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई।

करण प्रॉडक्शन हॉउस के डायरेक्टर अंकेश माथुर ने बताया कि उनके प्रोडक्शन हाउस की ओर से आने वाले प्रोजेक्ट वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम, फैशन शो में शहर के युवाओं को मोका मिलेगा एवं उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान होगा।
