जयपुर। लाइफ साइंस विषय में कनिका भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें आईआईएस, जयपुर द्वारा प्रदान की गई। डॉ. कनिका भारद्वाज ने अपना शोध कार्य “पार्किंसन रोग के विरुद्ध प्रोबायोटिक सूक्ष्मजीवों की चिकित्सीय क्षमता: इन-सिलिको एवं इन-विवो अध्ययन” विषय पर डॉ. नीलू राजावत के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।
