जयपुर। श्री श्याम परिवार झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र जयपुर की ओर से 15 नवंबर को रात्रि 8 बजे से निवारू रोड़ आनंद मार्केट पर विशाल श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया।भजन संध्या में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया ओर बाबा श्याम को छप्पन भोग लगाया। भजन संध्या में हवामहल विधायक व हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचारिये महाराज ने बाबा श्याम की अखंड ज्योत जलाकर आशीर्वाद लिया।

भजन संध्या के मुख्य संयोजक आनंद गुप्ता,संयोजक राजेंद्र शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा,सूर्यकांत गाड़ियां,प्रतीक जैन ने भजन संध्या के अतिथि बालमुकंधाचारीय महाराज, संपादक नवल किशोर शर्मा व अन्य अतिथियों का माला पहनाकर दुप्पटा ओढ़ाकर, बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह व प्रसाद भेंट कर विशेष अभिनंदन किया।

भजन संध्या में गुरुग्राम से भजन गायक नरेश सैनी,जयपुर से नवीन शर्मा, रोहित शर्मा, हेमलता खंडेलवाल, गोविंद शर्मा,कोलकाता से गौरव पारीक, रांची पूजा पारीक व चिड़ावा से शुभम गोयल ने बाबा श्याम ओर बालाजी के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जिससे झोटवाड़ा क्षेत्र श्यामयम हो गया। भजन संध्या में वरिष्ठ भजन गायक कुमार नरेंद्र का भी विशेष सानिध्य रहा।

इस अवसर पर फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, वीडीएन फाउंडेशन के अध्यक्ष महेंद्र गोयल, निर्मल गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, भारत शर्मा, धीरज शर्मा, सोहन लाल प्रहलादका सहित क्षेत्र के हजारों भक्तों ने बाबा श्याम का गुणगान किया।
