इस्माईलाबाद। खाद्य विभाग के पूर्व जिला अधिकारी प्रमोद शर्मा की बेटी जया शर्मा ने यूपीएससी में पूरे देश में 248वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उक्त जानकारी भगवान परशुराम संगमेश्वर सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भूषण गौतम और सचिव प्रहलाद भगत शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज की बेटी ने पहले भी प्रदेश में एचपीएस की परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन उसने इस अवसर को छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और अब यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर पूरे समाज का मान बढ़ाया है। इसके लिए जया शर्मा को ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा, ताकि समाज के अन्य बच्चे भी जया शर्मा से प्रेरणा लेकर समाज का मान बढ़ा सके।
