जयपुर।वीटी रोड अपेक्स कॉलेज के सामने मानसरोवर में दिवाली शॉपिंग कार्निवाल का भव्य आयोजन 19 से 27 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। 22 अक्टूबर को दिवाली कार्निवल के मुख्य अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा ने सांय 6.30 बजे भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करके दीप प्रज्वलित किया। कार्निवल आयोजक स्वीटी दाधीच ने बताया कि कार्निवल के प्रस्तुत करता एवरेस्ट मसाले और टर्बन द रियल एस्टेट रिवॉल्यूशन है। कार्निवाल में प्रतिदिन एवरेस्ट मसाले ग्रुप की ओर से फ्री सेंपलिंग की जा रही है।

22 अक्टूबर को कंपनी की ओर से एवरेस्ट केसरी मिल्क मसाला और टी मसाला की चाय बनाकर फ्री सेंपलिंग विजिटर्स को की जा रही है।

23 अक्टूबर को एवरेस्ट मसाले की ओर से चाट मसाला का स्वाद फ्रूट चाट की फ्री सेंपलिंग कर स्वाद का जायका विजिटर्स लेंगे। कार्निवाल में ड्रीम अचीव, रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड, संजीवनी बिल्डर, आधार प्राइम और प्लॉट प्रॉपर्टी वाला डॉट कॉम कार्निवल से एसोसिएट है।


दिवाली कार्निवल में जयपुरवासियों के लिए एक ही छत के नीचे उनके मनपसंद प्रोडक्ट्स वाजिब दाम में उपलब्ध है। यहां हर वर्ग के लिए किफायती रेट में घर की जरूरत का सामान उपलब्ध है। दिवाली कार्निवल में बच्चों के लिए आकर्षक झूले और मनोरंजन के साधन उपलब्ध है।
कार्निवल में सभी प्रकार के मसाले, लकड़ी से बने प्रोडक्ट, ब्यूटी प्रोडक्ट, गिफ्ट आइटम, खाद्य उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट,महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट्स,फैशन वियर, फुटवियर,लेडीज ओर जेंट्स गारमेंट्स बहुत ही किफायती दाम में उपलब्ध है।दिवाली कार्निवल में हजारों जयपुरवासी जमकर दिवाली शॉपिंग कर रहे है।
