By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर जिला प्रशासन ने कायम किया पौधारोपण का रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से जयपुर में लक्ष्य से दोगुना हुआ पौधारोपण
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर जिला प्रशासन ने कायम किया पौधारोपण का रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से जयपुर में लक्ष्य से दोगुना हुआ पौधारोपण
Jaipur

जयपुर जिला प्रशासन ने कायम किया पौधारोपण का रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से जयपुर में लक्ष्य से दोगुना हुआ पौधारोपण

RMT network
Last updated: July 29, 2025 3:50 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE
  • मिशन हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण में प्रदेश के 41 जिलों में जयपुर अव्वल
  • जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में मिशन मोड पर हुआ पौधारोपण
  • प्रभावी कार्ययोजना एवं नियमित मॉनिटरिंग के चलते टीम जिला प्रशासन के प्रयास लाए रंग
  • 42 लाख 2 हजार 139 पौधारोपण कर हरित जयपुर की ओर बढ़ाया मजबूत कदम
  • विभागों, निकायों, निगमों ने सहयोग, समन्वय एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा की पेश की मिसाल
  • जन भागीदारी से बदली तस्वीर, जयपुर में जन महोत्सव में तब्दील हुआ वन महोत्सव
    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से हरियाली तीज के अवसर पर जयपुर जिला प्रशासन ने एक ही दिन में पौधारोपण का रिकॉर्ड कायम किया है। जयपुर के मदाऊ स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में 76वें वन महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पौधारोपण किया।
    वहीं, जयपुर जिला प्रशासन द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान के तहत संपूर्ण जयपुर जिले में एक ही दिन में आवंटित लक्ष्य (21 लाख पौधारोपण) के दोगुना से भी अधिक 42 लाख 2 हजार 139 पौधारोपण कर प्रदेश के 41 जिलों में प्रथम स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने पिछले साल हरियाली तीज के पर्व पर मिशन हरियालो राजस्थान का शुभारंभ किया था। उप वन संरक्षक वी. केतन कुमार ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला प्रशासन ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत पूरे जिले में कुल 42 लाख 2 हजार 139 पौधारोपण किये गए। प्रभावी कार्ययोजना एवं नियमित मॉनिटरिंग के चलते टीम जिला प्रशासन के प्रयास रंग लाए एवं राजकीय विभागों, निकायों, निगमों ने सहयोग, समन्वय एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की पेश मिसाल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। जयपुर में हरियाली तीज के अवसर पर पौधारोपण को लेकर आमजन में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जन भागीदारी से वन महोत्सव जन महोत्सव में तब्दील हो गया, माधोराजपुरा सहित अन्य उपखण्डों में ग्रामीण लोक गीतों पर थिरकते हुए वन महोत्सव कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
    उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा सर्वाधिक 14 लाख 58 हजार 454 पौधारोपण किये गए, वहीं, वन विभाग द्वारा जयपुर में 2 लाख 55 हजार 218, प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा 5 लाख 2 हजार 229, श्रम विभाग द्वारा 84 हजार 250, रक्षा विभाग द्वारा 2 हजार 80, मनरेगा के तहत 6 लाख 38 हजार 973, उद्यानिकी विभाग द्वारा 17 हजार 609, पशुपालन विभाग द्वारा 3 हजार 403, खनिज विभाग द्वारा 11 हजार से अधिक पौधारोपण किये गए।
    वी. केतन कुमार ने बताया कि मिशन हरियालो राजस्थान के तहत जयपुर जिले में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम द्वारा 3 हजार 200, आईसीडीएस द्वारा 3 हजार 583, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 16 हजार 160, कृषि विभाग द्वारा 44 हजार 417, स्थानीय स्वशासन विभाग द्वारा 2 लाख 90 हजार 928, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 हजार 595, आयुर्वेद विभाग द्वारा 401, वाटरशेड विभाग द्वारा 5 हजार से अधिक, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगक द्वारा 2 हजार 164 पौधारोपण किये गए।
    उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में परिवहन विभाग द्वारा 5 हजार, राजस्व विभाग द्वारा 51 हजार 419, पुलिस विभाग द्वारा 1 हजार 270, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 लाख 12 हजार 456, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 हजार 541, सार्वजनिक निमार्ण विभाग द्वारा 1 लाख 39 हजार 476, सिंचाई विभाग द्वारा 2 हजार 120, जल संसाधन विभाग द्वारा 9 हजार 805, उद्योग विभाग द्वारा 19 हजार 548, शहरी विकास विभाग द्वारा 61 हजार 708, कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 100, शहरी विकास एवं आवासन विभाग द्वारा 59 हजार 549, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग 1 हजार 901, नगर निगम जयपुर हैरिटेज द्वारा 2 लाख 7 हजार 217, नगर निगम जयपुर ग्रेटर द्वारा 1 लाख 5 हजार 635 सहित अन्य विभागों के द्वारा 18 हजार से अधिक पौधारोपण किये गए।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फील्ड स्तर पर पुलिस की सक्रियता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता से ही कानून-व्यवस्था होगी सशक्त -डीजीपी
Next Article क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने पासपोर्ट सेवाएँ प्रदान करने हेतु “संपर्क/SAMPARK” अभियान का किया शुभारम्भ

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332197
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

होली व ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 3 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
बॉलीवुड स्टाइल गरबा नाइट 7 अक्टूबर से, रसोड़ा में हुआ इवेंट के पोस्टर का विमोचन
टीएडी छात्रावासों में वार्डन एवं कोच के लिये प्रतिनियुक्ति हेतु साक्षात्कार 29 जनवरी से 12 फरवरी तक होंगे
नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की कार्यवाही: 28 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज, 4 केन्टर सामान जब्त
10 नवंबर को जयपुर शहर की हजारों महिलाएं सामूहिक करेगी घूमर नृत्य
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account