जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। 5 फरवरी को जागृति शिक्षा संस्थान में विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा और जागृति ग्रुप के संरक्षक राजेंद्र शर्मा के संयोजन में नवनियुक्त जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम में विद्याधर नगर विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता ने माल्यार्पण और सफा पहनाकर सम्मानित किया। श्रीमती मंजू शर्मा व वरिष्ठ वक्ताओं ने उनकी नेतृत्व में कांग्रेस को और मजबूत होने के लिए आश्वस्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के प्रेरणादायक उद्बोधन से उपस्थित लोगों को उत्साहित किया वह उनके पूरे मान सम्मान व सहयोग का आश्वासन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र पाल ने समस्त आगंतुकों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
