जयपुर। पीएम केंद्रीय विद्यालय–2 जयपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर कक्षा XI व XII के विद्यार्थियों के लिए यातायात नियमों की जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संसाधक व मुख्य वक्ता प्रादेशिक परिवहन कार्यालय सेकंड जयपुर में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता Road Safety expert इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियम, हेलमेट / सीट बेल्ट का महत्व, वाहन गति नियंत्रण, लेन-अनुशासन, मोबाइल का उपयोग न करना, नशे में वाहन न चलाना, वाहन फिटनेस, वाहन मेनटेनेंस, वाहन पंजीयन, BH सीरीज रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, गुड Samaritan, रोड सिग्नल, मोटर व्हीकल ड्राइविंग रेग्यूलेशन 2017, एवं यातायात नियमों जैसी विषय–वस्तु पर सड़क सुरक्षा जागरूकता पर व्याख्यान दिया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार टेलर ने इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

प्रिंसिपल प्रदीप कुमार टेलर ने अतिथियों का हरित पौधे भेंट कर स्वागत किया। दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित चिंताजनक आंकड़ों तथा उनसे होने वाली दुर्घटनाओं और जनहानि के बारे में जानकारी दी।
अंत में दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने और जागरूकता को आगे फैलाने का संकल्प लिया। अंत में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
