जयपुर / दीपावली महापर्व के मौक़े पर मार्केटिंग सजावट एवं वेलकम गेट पर वैशाली नगर के मेन सर्किल पर मंदाकिनी साडीज पर स्वयं की बड़ी बड़ी फ़ोटो देख कर प्रफुल्लित इंडिया ग्लैम गर्ल्स ने मार्केट में ही अपनी ख़ुशियों का इज़हार करते हुए दीपोत्सव को साकार करते हुए पटाखे एवं फुलझड़ियों के साथ ख़ूब इंजॉय किया ।
इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक एवं मंदाकिनी साडीज के डायरेक्टर प्रशांत पौद्दार ने बताया कि इस बार भी हर साल की तरह दिपावली सजावट एवं वेलकम गेटों पर इंडिया ग्लैम की मॉडल्स की सलेक्ट फ़ोटोज़ का उपयोग प्रमुखता के साथ किया गया था और उसे सेलिब्रेट करने के लिए मॉडल्स के सम्मान में दिपावली सेलिब्रेशन का आयोजन रखा गया । जिसमें दीपोत्सव के साथ पटाखे, फुलझड़ियाँ चलाकर मॉडल्स ने ख़ूब इंजॉय किया । इस अवसर पर मिस इंडिया ग्लैम 2024 सौम्या गुप्ता, पायल दरियानी, अंकिता राठौर, दिव्या शर्मा, ख्वाईश सैनी, आकांक्षा शेखावत, सुस्मिता पुरी ने अपनी फ़ोटोज़ के साथ सेल्फ़ी लेकर एवं रील बना कर अपनी ख़ुशियों का इज़हार किया । इस मुमेन्टस् को कैमरे में क़ैद किया फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र मुकेश सैनी ने ।
इंडिया ग्लैम गर्ल्स ने दीपावली मार्केट सजावट में खुद की ब्रांडिंग को किया सेलिब्रेट …
