जयपुर।मेडिकोज सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में अक्षत चतुर्थ संस्करण डॉक्टर प्रीमियर टेनिस लीग का अवार्ड सेरेमनी 28अप्रैल को जय क्लब में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई। 24अप्रेल से 28 अप्रैल पांच दिवसीय स्पोर्ट्स लीग में सीनियर और जूनियर टीम वर्ग में फाइनल में रोमांचक मुकाबले हुए ।
लीग पेट्रोन डॉ संदीप निझावन और चेयरमैन डॉ जयंत सेन ने बताया की दबंग सिंगल्स में अंडर 45 में सुधांशु ने डॉ आदित्य को 6-3 से व अबव 45 में डॉ रवि ने डॉ कपिल को 6-1 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया।
आयोजन सचिव डॉ अनिल यादव ने बताया की सीनियर टीम वर्ग मालोट हॉस्पिटल ने स्पोर्टी डॉक् को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। खास बात ये रही की मालोट हॉस्पिटल ने लगातार तीसरी बार डीपीटीएल का ख़िताब जीतकर इतिहास रचा।
लीग कोऑर्डिनेटर डॉ सचिन खटटर ने बताया कि दबंग डबल्स में डॉ निशान्त -डॉ कपिल ने डॉ पुनीत और डॉ खड्डा को 6-3 से हराकर फाइनल जीता।
लीग को चेयरमैन डॉ हरीश भारद्वाज ने बताया की मलंग सिंगल्स बिलो 45 में डॉ गीतेश विजेता और डॉ लोकेश उपविजेता और और अबव 45 में डॉ रामचंदानी विजेता और डॉ अजीत कुल्हरी उपविजेता रहे।
लीग कॉर्डिनेटर डॉ ओम मील ने बताया की मलंग डबल्स में डॉ अजीत -डॉ चेतन ने डॉ सुनील – डॉ संकल्प को 6-3 से हराकर ख़िताबी मुकाबला जीता।

लीग कॉर्डिनेटर डॉ दीपाली पाठक ने बताया की जूनियर वर्ग में टीम एडवांस्ड ऑर्थोपडीक़ स्पोर्ट्स इंजरी हॉस्पिटल ने आंजेन्या हॉस्पिटल को 2-1 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया ।
लीग कोऑर्डिनेटर डॉ दीपक सैनी ने बताया की दबंग ट्राइओ फाइनल में टीम निशांत ने टीम डॉ दिनेश चौधरी को 21-17 से हराया। लीग कोऑर्डिनेटर डा सुधांशु शर्मा ने बताया की मलंग ट्राइओ फाइनल में टीम अजित कुल्हरी ने टीम गीतेश मंगल को 21-15 से हराकर ख़िताब अपने नाम किया।मिश्रित युगल वर्ग में डॉ अमन – अनुष्का की जोड़ी विजेता और डॉ अभिषेक – श्रुति की जोड़ी उपविजेता रही। वही महिला सिंगलस में डा हिमाक्षी विजेता और डा अनुष्का उपविजेता रही। 28अप्रैल को जय क्लब में लीग का समापन समारोह अवार्ड सेरेमनी के साथ संपन्न हुआ। अवार्ड सेरेमनी में लीग के स्पोर्टिग पार्टनर राज मीडिया टाइम्स के संपादक नवल किशोर शर्मा सहित इवेंट से जुड़े डॉक्टर्स और स्पोर्टिंग पार्टनर का आयोजन समिति से जुड़े डॉक्टर्स ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अवार्ड समारोह में प्रदेशभर से करीब 500 से ज्यादा डॉक्टर्स अवार्ड सेरेमनी में मौजूद रहे।

