जयपुर। 10 जून को होटल वीं वन में करण प्रोडक्शन और गोल्ड इवेंट की ओर से “जयपुर फैशन वॉक” (JFW) का आयोजन किया गया। इवेंट के आयोजक अंकेश माथुर,राज शर्मा ओर राहुल शर्मा ने समारोह के स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का उपहार ओर मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।

फैशन वॉक में मॉडल्स ने विभिन्न डिजाइन के परिधान पहनकर रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा।

इस अवसर पर सफारी होटल्स से पवन गोयल, कोरियोग्राफर नेहा विजयवर्गीय, फैशन डिजायनर शालू मेहरा, मॉडल्स ईशा कोहली, ममता जायसवाल, लवीना, पूजा शर्मा, सुमन बॉयडवाल, एडवोकेट शिव जोशी, ब्रजेश पाठक सहित इवेंट इंडस्ट्रीज से जुड़े लोग मौजूद रहे।
