जयपुर । क्वीन ऑफ जयपुर क्लब और सूर्या हॉस्पिटल के संयुक्त उद्यम में 11 मई को मदर्स डे के अवसर पर सूर्या हॉस्पिटल में एक टॉक शो का आयोजन किया गया। टॉक शो का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य पर चर्चा करना था। इस चर्चा का मुख्य विषय 40 वर्ष की आयु के बाद की महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनका समाधान था। इस टॉक शो में सूर्या हॉस्पिटल के अनुभवी गाइनेकोलॉजिस्ट ने महिलाओं को संबोधित किया। क्वीन्स ऑफ जयपुर क्लब की संस्थापक और निदेशक ऋतु दवे ने बताया कि टॉक शो में डॉ. अंजू टाली, डॉ. सुनीता सिसोदिया, डॉ. विभा चतुर्वेदी, डॉ. मानिनी पटेल, डॉ. इंदिरा सरीन जैसे अनुभवी डॉक्टर्स शामिल थे। मुख्य अतिथियों में श्रीमती डॉ.रंजना अग्रवाल, नीलम सक्सेना, डॉ. अंजलि पाठक, और डॉ. शुचि चौधरी थे। इसके अतिरिक्त, जयपुर की विभिन्न क्लब डायरेक्टर्स और फाउंडेशन के डायरेक्टर्स ने टॉक शो में अतिथि के रूप में भाग लिया।

