By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: IIFA25 होस्ट सिटी साइनिंग सेरेमनी- आईफा आयोजन बढ़ायेगा राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Business > Investment > IIFA25 होस्ट सिटी साइनिंग सेरेमनी- आईफा आयोजन बढ़ायेगा राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
InvestmentJaipur

IIFA25 होस्ट सिटी साइनिंग सेरेमनी- आईफा आयोजन बढ़ायेगा राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

RMT network
Last updated: September 23, 2024 8:13 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग रवि जैन की उपस्थिति में (22, सितम्बर 2024) को अल्बर्ट हॉल (म्यूजियम) में आईआईएफए के वाइस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर तथा राजस्थान सरकार के पर्यटन आयुक्त विजय पाल सिंह द्वारा “IIFA25 सेलिब्रेशन @जयपुर होस्ट सिटी एग्रीमेंट साइनिंग सेरेमनी” में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। इस एमओयू के तहत 7 से 9 मार्च 2025 में जयपुर में “IIFA25 सेलिब्रेशन्स” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा मार्गदर्शन में जयपुर में आगामी 7 से 9 मार्च को “IIFA25 सेलिब्रेशन” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दिया कुमारी ने कहा कि आईफा अवार्ड्स् से निश्चित ही राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन के दौरान बॉलीवुड के जाने-माने सितारे और फिल्मी जगत की हस्तियां जयपुर में हमारे मेहमान होंगे। हम सिनेमा जगत से जुड़े हुए इन सेलिब्रिटीज का राजस्थान और जयपुर में स्वागत करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से राजस्थान की इस अनुठी संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आईफा अवार्ड की सिल्वर जुबली के अवसर पर ऐतिहासिक रूप से जयपुर में भारतीय सिनेमा के 25 शानदार वर्षों का जश्न मनाने का समारोह आयोजित किया जाएगा। तीन दिन तक विभिन्न् सेगमेन्टस में आईफा अवार्ड्स् और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
दिया कुमारी ने कहा कि इस आयोजन से राजस्थान के पर्यटन को शानदार बढ़ावा मिलेगा, यहां पर्यटन के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन से जुड़े सभी क्षेत्रों को फायदा होगा।
इस अवसर पर शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि आगामी 7 से 9 मार्च 2025 में जयपुर में आयोजित होने वाले “IIFA25 सेलिब्रेशन्स” तीन दिन के कार्यक्रम में कई कार्यक्रम शामिल होंगे, प्रमुख हस्तियों द्वारा प्रदर्शन और इस सहस्राब्दी में भारतीय सिनेमा में मेगा अचीवर्स और सबसे सफल लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राज्य के लिए वैश्विक ब्रांडिंग और गंतव्य विपणन अवसर भी प्रदान करेंगे। पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और IIFA प्रबंधन के बीच कई चर्चाओं के बाद, मार्च 2025 में जयपुर, राजस्थान में #IIFA25 समारोह आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
आईफा के वाईस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर ने इस अवसर पर बताया कि मार्च 2025 में जयपुर राजस्थान में यह यूनिक सिग्नेचर इंवेन्ट आयोजित किया जाएगा। हम भारतीय सिनेमा का उत्सव मनायेंगे। उन्होंने बताया कि IIFA की स्थापना सन 2000 में हुई थी। उन्होंने कहा कि IIFA का आयोजन प्रतिवर्ष 14 विभिन्न देशों और 18 अलग-अलग शहरों में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में किया जाता रहा है।
आईफा के वाईस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर ने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि इस बार जयपुर, राजस्थान में आयोजित होने वाले समारोह और पुरस्कार समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाए। इस आयोजन का वैश्विक प्रसार होगा और पर्यटन, मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्रों में राजस्थान राज्य के लिए अवसर पैदा करने वाला साबित होगा। भारत में आखिरी बार IIFA का आयोजन 2020 में मुंबई में हुआ था, और अब यह मौका 2025 में जयपुर को मिला है।
उपमुख्यमंत्री को अबू धाबी के यास द्वीप में 27 से 29 सितंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के लिए दिया निमंत्रण
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को आईफा के वाईस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर ने अबू धाबी के यास द्वीप में 27 से 29 सितंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले वर्ष 2024 के आईफा अवॉर्ड्स के लिए निमंत्रण दिया है।
यह भी उल्लेखनीय है कि जब आईफा की यात्रा शुरू हुई तो भारतीय सिनेमा की कमाई का एक छोटा हिस्सा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से आता था। लगभग 25 वर्ष बाद, भारतीय सिनेमा का 25-30 % राजस्व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से आता है, जिनमें से कई की शुरुआत उन क्षेत्रों में आईफा के आयोजन से हुई थी। आईफा को फिल्म उद्योग के साथ-साथ वैश्विक प्रशंसकों और फिल्म गुरुओं द्वारा सर्वोच्च सम्मान माना जाता है और मीडिया द्वारा इसे वैश्विक स्तर पर “चलते-फिरते ऑस्कर” के रूप में संदर्भित किया जाता है। मार्च समारोह की तैयारी में आईफा प्रबंधन और राजस्थान सरकार द्वारा नियमित अंतराल पर अधिक विवरण साझा किए जाएंगे, जिसमें भारतीय सिनेमा के प्रशंसक भारतीय सिनेमा के वैश्वीकरण का जश्न मनाने के लिए जयपुर में एकत्र होंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक पर्यटन राकेश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, निदेशक पुरातत्व विभाग पंकज धरेन्द्र, संयुक्त निदेशक (निवेश) पवन कुमार जैन तथा उपनिदेशक पर्यटन उपेंद्र सिंह शेखावत तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिक्षक दें जीवन में उत्तरोत्तर विकास की शिक्षा- राज्यपाल
Next Article विधानसभा अध्यक्षों का दो दिवसीय सम्मेलन 23 और 24 सितंबर को

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332268
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

मृत्यु के बाद भी जीवनदान अंगदान की जागरूकता के लिये राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल के विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
युवाओं के साथ बजट पूर्व संवादम: राज्य सरकार युवाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित- मुख्यमंत्री
10 नवंबर को जयपुर शहर की हजारों महिलाएं सामूहिक करेगी घूमर नृत्य
राजस्थान बजट 2024: दीया कुमारी ने पेश किया सरकार का पहला बजट: 1500 डॉक्टरों और 400 नर्सिंग कर्मियों के नए पदों का एलान
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account