जयपुर। श्री शाकम्बरी परिवार जयपुर की ओर से श्री शाकम्बरी मैया का नवम वार्षिक महोत्सव “भव्य मंगलपाठ” का आयोजन 30 दिसंबर 2025 को सीकर रोड़ (राजावास) स्थिति अनंतम रिसॉर्ट में आयोजित किया गया।

महोत्सव में संपादक नवल किशोर शर्मा व अन्य भक्तों ने मैया की ज्योत पर भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी मनीष जालान ओर अन्य पदाधिकारियों ने संपादक नवल किशोर शर्मा का दुप्पटा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया।

मनीष जालान ने बताया कि उज्ज्वल साखोदिया ने संगीतमय मंगल पाठ का वाचन किया। जालान ने बताया कि 12.15 बजे ज्योत प्रज्वलित की गई।दोपहर 1.15 बजे से मंगलपाठ आरंभ किए गए और सांय 6.30 महाप्रसादी में मैया के सैकड़ो भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
