जयपुर। बेनाड रोड नाड़ी का फाटक श्याम नगर में 30 जून को सनराइज वर्ल्ड स्कूल का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि हाथोज धाम के महंत व हवामहल विधायक बाल मुकुंदाचार्य महाराज ने फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया। शुभारंभ के अवसर पर कुंडा धाम के महंत परमानंद महाराज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके समारोह की शुरुआत की।

समारोह में बाल मुकुंदाचारिय महाराज, परमानंद महाराज,राजस्थान लोकपाल डीपी यादव, आईएएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, सेवानिवृत्ति आरएएस अधिकारी केदारमल गुप्ता, भाजपा विद्याधर मंडल के संयोजक राजेंद्र कारोड़िया, पूर्व पार्षद कौशल किशोर शर्मा, सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत आदि अतिथियों का सनराइज वर्ल्ड स्कूल से सतीश यादव और स्कूल टीम ने साफा,दुपट्टा और माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस दौरान संपादक नवल किशोर शर्मा ने भी विधायक बाल मुकुंदाचारिय महाराज का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए बालमुकुंदा चारिय महाराज ने कहा कि बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़े,उन्हें संस्कारवान बनाए।
समय तेजी से बदल रहा है, माता पिता छोटे बच्चों से मोबाइल दूर रखे।

उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों से भी आग्रह है कि वे बच्चों को सनातन संस्कृति से अवगत करावे और पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलो के साथ साथ संगीत कला से भी जोड़े।

स्कूल संचालक सतीश यादव ने बताया कि स्कूल इंग्लिश मीडियम सीबीएसई पैटर्न पर है। अभी 5 वी तक स्कूल है। स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पढ़ाई के साथ साथ बच्चे संस्कारवान बने इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूल बिल्डिंग बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

इस अवसर पर कैलाश शर्मा, मोहन सिंह चौहान, उमेश कुमार शर्मा, जगदीश बाड़दार सहित क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।
