श्री राधा गोविंद, दक्षिणमुखी हनुमान एवं शिव परिवार की मंत्रोच्चार सहित हुई प्रतिष्ठा, विराट ग्रुप ने सावन के माह में किया आध्यात्मिक ज्योत का संचार
जयपुर। राजस्थान के प्रमुख रियल एस्टेट ग्रुप विराट ग्रुप ने सिर्फ शानदार घरों और समय पर डिलीवरी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के लिए भी एक अलग पहचान बनाई है। ग्रुप के प्रमुख प्रोजेक्ट विराट कृष्णव में 19 जुलाई से शुरू हुए दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन भव्य भंडारे और प्रसादी वितरण के साथ हुआ। तीन दिन तक चले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और शांति से भर गया। इस शुभ अवसर पर श्री राधा गोविंद, दक्षिणमुखी हनुमानजी, शिव परिवार और अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ और पूजा विधियों के साथ विधिपूर्वक की गई। कई संतों, यजमानों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की महिमा को और बढ़ा दिया। विराट कृष्णव के निवासी और आसपास के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में इस आयोजन का हिस्सा बने।
विराट ग्रुप हमेशा से उत्तम निर्माण, आधुनिक सुविधाओं और समय पर डिलीवरी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस आयोजन ने यह साबित किया कि उनकी सोच इससे कहीं आगे है। विराट का उद्देश्य केवल घर देना नहीं, बल्कि संस्कारों से जुड़ा जीवन देना है। इस अवसर पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भजन-संध्या, संगीतमय कीर्तन और प्रवचन सभी के मन को छू गए और माहौल को भक्तिभाव से भर दिया। इस शुभ अवसर पर ग्रुप के एमडी विवेक चतुर्वेदी जी भी उपस्थित रहे और पूरे समारोह में श्रद्धा सहित सहयोग दिया। समापन दिवस पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी दी गई, जहाँ सेवा, शुद्धता और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक समारोह था, बल्कि यह विराट ग्रुप की आध्यात्मिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक बन गया है। जयपुरवासियों के लिए यह कार्यक्रम आस्था, ऊर्जा और सकारात्मकता का नया स्रोत बन गया, जो लंबे समय तक स्मृति में बना रहेगा।
विराट कृष्णव में दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन
