जयपुर। प्रकृति फाउंडेशन की ओर से 30 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से डेविस इन होटल महेश नगर जयपुर में ग्लोरियस नारी अवार्ड एवं सुपर मॉम शो का आयोजन आयोजित होगा। संस्था की डायरेक्टर प्रियंका गोयल ने बताया कि महिलाओं द्वारा फैशन रैम्प वॉक,रेड कारपेट, सुपर मॉम्स टॉक शो, फैमिली रैंप वॉक सहित विभिन्न तरह की एक्टिविटीज शो में की जाएगी।
टॉक शो में एक्सपर्ट्स द्वारा महिलाओं को सौंदर्य और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इवेंट में महिलाएं एकल ओर सामूहिक नृत्य के जरिए कार्यक्रम का समा बांधेगी। पिछले दिनों इवेंट का पोस्टर लॉन्च किया गया इस अवसर पर संस्था फाउंडर, डायरेक्टर प्रियंका गोयल, चीफ पैटर्न सतीश अग्रवाल, एंकर करण, उर्मिला न्याति, बसंत जैन, नेहा जैन, पिंकी शर्मा, रोहित शर्मा, कोरियोग्राफर सोनू आदि मौजूद रहें।
ग्लोरियस नारी अवार्ड एवं सुपर मॉम शो का आयोजन 30 अप्रैल को
