पिंक वुमनिया से इंश्योर इंडिया कॉन्क्लेव तक—जयपुर बना हेल्थ अवेयरनेस की राजधानी
महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा का संगम बना जीएचडब्ल्यूएफ
स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ा कदम—जयपुर में हेल्थ और इंश्योरेंस पर मंथन
जयपुर। स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और वित्तीय सुरक्षा के व्यापक संदेश के साथ ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल जस्ट हेल्थ एंड वैलनेस एवं गौमाया के संयुक्त तत्वावधान में सफल हुआ समापन। फेस्टिवल के समापन अवसर पर फाउंडर हिम्मत सिंह नाथावत ने 6 और 7 फरवरी 2027 को एक बार फिर मिलने का संदेश दिया तथा स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के संकल्प को दोहराया। फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित ‘पिंक वूमेनिया’ सत्र आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अंतर्गत आयोजित वूमेन्स कार रैली ने जयपुर शहर में हेल्थ अवेयरनेस का उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक भागीदारी का प्रेरणादायक संदेश दिया।

रैली की आयोजक, कन्नू मेहता ने कहा कि यह वार्षिक पहल महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित कर रही है। रैली में हेल्थ गतिविधियां, फूलों की होली, स्लोगन प्रतियोगिता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक ने आयोजन को उत्सव का स्वरूप दिया।

आगे बताते हुए गौमाया के फाउंडर डॉक्टर सीताराम गुप्ता ने बताया कि दोनों दिनों में मिलाकर 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने जिसमें से 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रथम दिवस तथा दो वर्ल्ड रिकॉर्ड आज बनाए गए को-फाउंडर भूपेंद्र सिंह, आर.के. व्यास और अजय शर्मा ने बताया कि महिला जागरूकता सत्र ‘शक्ति संवाद’ में बॉलीवुड अभिनेत्री, सुधा चंद्रन सहित भाजपा महिला मोर्चा (राजस्थान) की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़; समाजसेवी रानी रत्ना कुमारी; डॉ. मनीनी पटेल; डॉ. शुभ्रा सिंह; श्वेता मेहता मोदी; डॉ. पवनदीप कौर बिंद्रा और शिक्षाविद् डॉ. लवीना जसवानी ने महिलाओं के स्वास्थ्य, प्रिवेंटिव केयर, वित्तीय स्वतंत्रता और संतुलित जीवनशैली पर प्रेरक विचार साझा किए।

जिसका संचालन एंकर प्रीती सक्सेना ने किया जिसमें 1000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता के साथ सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया। मनीषा सोयल और भावना केड़िया ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। राहुल पचोरी (बिज़नेस हेड, केयर हेल्थ इंशोरनस), आयुष कोगटा (कोगटा फाउंडेशन) और सुदेश सैनी (डायरेक्टर, डीएसके हेल्थकेयर) ने बताया कि इंश्योर इंडिया कॉन्क्लेव के दौरान उद्योग विशेषज्ञों ने अस्पताल-बीमा सहयोग, सर्जिकल इंश्योरेंस में हो रही प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं में रोबोटिक्स की भूमिका तथा ऑन्कोलॉजी सुरक्षा पॉलिसियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

वहीँ एक ही छत के नीचे 3000 से अधिक इंश्योरेंस एडवाइजर्स की सहभागिता के साथ छठा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया, जहां भारत के प्रत्येक नागरिक को बीमा सुरक्षा से जोड़ने पर शपत ली गई।
सुर, संगीत, संस्कृति और उत्साह के अद्भुत संगम के साथ ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (जीएचडब्लूएफ) 2026 के 5 संस्करण का समापन समारोह की भव्य म्यूजिकल नाइट ने फेस्टिवल को यादगार उत्सव में बदल दिया।

रोशनी, तालियों और जोश से सराबोर इस शाम ने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान की मिट्टी की खुशबू से सजी लोक प्रस्तुतियों से हुई, जहां प्रसिद्ध रैपर रैपरिया बालम ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों “वेलकम थारो” और “म्हारो देश पधारो” के माध्यम से पूरे माहौल को राजस्थानी रंग में रंग दिया।

दर्शक झूम उठे और पूरा परिसर मानो सांस्कृतिक उत्सव में बदल गया।संगीत की इस शाम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने। ओर उनकी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत “केसरिया”, “लगन लागी – लगन लागी जोगिया”, “सेन्योरिटा”, “जी करदा” और “यमला पगला दीवाना” जैसे लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को भावनाओं और ऊर्जा से भर दिया।

हर गीत के साथ दर्शकों की तालियां और उत्साह बढ़ता गया, जिससे पूरा वातावरण संगीत और उमंग से गूंज उठा। इवेंट के दौरान फेस्टिवल के स्पॉटिंग मीडिया पार्टनर संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य सपोर्टिंग पार्टनर को एक्ट्रेस मनीषा लांबा द्वारा अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। अवॉर्ड नाइट में बोलीवुड एक्ट्रेस मनीषा लांबा आकर्षण का केंद्र रही।
