जयपुर। विद्याधर नगर सेक्टर 4 स्थित भगवान परशुराम भवन सभागार में श्री भवानीशंकर भगवान सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी- मठाधिपति, श्री चित्रापुर मठ, शिराली के दिव्य सान्निध्य में गुरु वंदना महोत्सव 2026 का आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च तक जयपुर में किया गया।

चार दिवसीय गुरुवंदन महोत्सव में समाज के लोगों ने वैदिक ज्ञान, ईश्वर भक्ति ओर हिन्दू संस्कृति से जुड़ने का ज्ञान प्राप्त किया।

आयोजन से जुड़े एन टेक ग्रुप के डायरेक्टर धीरज कौशिक ने बताया कि आयोजन में जयपुर जिला सारस्वत ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगत्राथ शर्मा, जिला महामंत्री सुरेश सारस्वत, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रजत सारस्वत, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री सिद्धा्थ जोशी, श्री पृथ्वी रोलिंग मिल्स के डायरेक्टर सुदेश शर्मा, अनिल दाधीच ओर उनकी टीम की ओर से सेवाएं दी गई।

धीरज कौशिक ने बताया कि 27 फरवरी को सांय 4 बजे गुरुदेव का आगमन हुआ। सांय 7 बजे दीप नमस्कार ‘के साथ कार्यऋरम का शुभारंभ हुआ।

चार दिवसीय गुरु वंदन महोत्सव में देश भर से सारस्वत समाज के सैकड़ो महिला पुरुषों ने गुरुदेव से आशीर्वाद लिया।
महोत्सव में सारस्वत समाज के युवा और बच्चों ने भी उत्साह के साथ गुरुदेव से आशीर्वाद लिया।
