जयपुर। विद्याधर नगर सेक्टर 4 स्थिति भगवान परशुराम भवन सभागार में श्री भवानीशंकर भगवान सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी – मठाधिपति, श्री चित्रापुर मठ, शिराली, की दिव्य सन्निधि में *जयपुर गुरु वंदना महोत्सव 2026 का आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक राजस्थान ब्राह्मण महासभा भवन,
सेक्टर-4 विद्याधर नगर, जयपुर में किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर यह महोत्सव हमें श्री गुरुदेव के मार्गदर्शन, प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत होने का अद्वितीय अवसर प्रदान करेगा। आयोजन से जुड़े एन टेक ग्रुप के डायरेक्टर धीरज कौशिक ने बताया कि आयोजन में जयपुर जिला सारस्वत ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा,जिला महामंत्री सुरेश सारस्वत,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रजत सारस्वत,युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री सिद्धार्थ जोशी, सुदेश शर्मा ओर उनकी टीम की सेवाएं रहेगी। धीरज कौशिक ने बताया कि 27 फरवरी को सांय 4 बजे गुरुदेव का आगमन होगा। सांय 7 बजे दीप नमस्कार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
जयपुर में चार दिवसीय गुरु वंदन महोत्सव
