मिस राजस्थान का हुआ फोटोजैनिक फेस राउंड व मेकओवर सेशन
जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा व रुवि डिजिटल के सहयोग से ब्यूटी पेजेंट्स के 27वे संस्करण के फिनाले मंथ के तहत जय क्लब स्थित दीवा एंड डेबोनियर में फोटोजनिक राउंड की शुरुआत हुई । फैशन फोटो ग्राफर वासु जैन के सब टाइटल इवेंट की वर्कशॉप से हुई दिन की शुरुआत। सेकंड सेशन में मेकअप एक्सपर्ट दीवा एंड डेबोनियर की मीनाक्षी सोलंकी की वर्क शॉप में ग्रूमिंग मेकओवर व मेकअप के टिप्स मीनाक्षी द्वारा दिए गए।

आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान के 27वें संस्करण में इस बार 1 महीने के आयोजन हो रहे हैं। फिनाले मंथ के आयोजनों में इंडिया की टॉप ग्रूमर और ट्रेनर राजस्थान की गर्ल्स को ट्रेंड कर रहे है जय क्लब स्थित दीवा एंड डेबोनियर में मेकअप वर्कशॉप व फोटोजेनिक फेस सबटाइटल का आयोजन किया गया। मिस राजस्थान के फिनाले वीक में 5 दिन की शुरुआत दिल्ली रोड स्थित रूपगढ़ पैलेस में होगी व सी स्कीम स्थित संडे होटल जयपुर में लुक लॉन्च का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि टॉप 28 फाइनलिस्ट को ग्रूमिंग ट्रेनिंग के बाद 13 जुलाई को बिरला ऑडिटोरियम में प्रेजेंट किया जाएगा। जिसमें निवारण कॉलेज आफ डिजाइनिंग के 28 उभरते डिजाइनर अपना कलेक्शन शोकेस करेंगे साथ ही फेमस फैशन डिजाइनर ड्रेसज़िला की माधुरी चेतवानी का कलेक्शन फिनाले में शोकेस होगा।
