By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका: 10 लोग जिंदा जले, 60 से ज्यादा घायल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका: 10 लोग जिंदा जले, 60 से ज्यादा घायल
Jaipur

एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका: 10 लोग जिंदा जले, 60 से ज्यादा घायल

RMT network
Last updated: December 20, 2024 11:39 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह अजमेर हाइवे पर हुए भीषण हादसे में अब तक 10 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, 35 से ज्यादा घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। जयपुर में हुए भीषण हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने दुख जताया है।

इधर, पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है। पीएम मोदी ने हर मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50.50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए तथा घायलों को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक जयपुर-अजमेर हाइवे पर आज सुबह करीब 5.30 बजे भांकरोटा के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरा टैंकर यू टर्न लेते वक्त एक ट्रक से भिड़ गया। हादसे के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई। टैंकर में ब्लास्ट के बाद 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज़ 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।


हादसे में ये लोग हुए घायल
गोविंद नारायण (33), संदीप (30), बनवारी लाल (32), शाहिद (34), सौमराज मीना (28), युसूफ (45), लीला (45), लक्ष्मण (37), विजेन्द्र (36), निर्मला (68), अशोक पारीक (35), वंजीता (23), राधेश्याम चौधरी (32), लालाराम (28), सहाबुद्दीन (35), नरेश (36), अमर (42), सुरेन्द्र (50), महेन्द्र (42), सुनील (20), अशोक (35), जगदीश रैगर (30), हरलाल (29), शिवा (32), राजू (40), गीता (23), शैलेन्द्र (35), लोकेश (18), शबनम (24), फिजन (20), राजूलाल (34), बबलू गुर्जर (21), कपिल (24)
सीएम भजनलाल बोले- हादसे की होगी विस्तृत जांच
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के उपरांत सीएम भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं अस्पताल जाकर भी आया हूंए जहां मैंने अस्पताल के सभी अधिकारियों को तुरंत इलाज के निर्देश दिए हैं। सरकार इस घटना के संबंध में जो बन पड़ेगा वो करेगीए इलाज में भी हम सहयोग करेंगे। जो इस घटना में हताहत हुए हैं उन सभी के परिजनों को ईश्वर शक्ति दें। हमनें हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जिसके माध्यम से सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग 35 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। इस विषय की विस्तृत जांच होगी।

1 किलोमीटर तक दिखीं लपटें


ड्राइवर ने कहा कि फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस वहां मौजूद थी, लेकिन उनके लिए घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें करीब एक किलोमीटर तक दिखाई दी थीं। ब्लास्ट इतना भयानक था कि 300 मीटर के दायरे में जो कुछ भी आया, जलकर राख हो गया। घटना में कई ड्राइवर झुलस गए। इसमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
गृह मंत्री ने जताया दुख
घटना पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है।
अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
मुआवजे की हुई घोषणा
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। अथाह शोक की इस घड़ी में हमारी सरकार द्वारा मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, घायलों के समुचित और त्वरित उपचार को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।’

हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी
कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट हेल्पलाइन नंबर
0141-2204475
0141-2204476
0141-2204463
एसएमएस अस्पताल हेल्पलाइन नंबर
0141-2518208
0141-2518404

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता: नवीन महाजन और जगदीश तंवर की शानदार जीत
Next Article नीमराना-घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र राजस्थान के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332352
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

जोन-10 में अठारह बीघा भूमि पर तीन नवीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
साढे़ तीन बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
“राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” की “प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव”: राजस्थानी जहां गए हैं वहां की आर्थिक स्थिति में सुधार का अच्छा कार्य किया
राष्ट्र सेवा के समर्पित भाव से पुलिसिंग को बनाएं मजबूत- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वचनों के साथ संपन्न हुआ मिस एंड मिसेज इंडिया द क्राउन सीजन 4
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account