जयपुर। निवारू रोड स्थित शांति विद्या निकेतन स्कूल में पिछले दिनों पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन बाल दिवस के अवसर पर किया गया। यह आयोजन ओरियन ग्रीन संस्था की ओर से किया गया। कार्यक्रम में संगीत, नाटक व कविता के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल, वायु, ध्वनि और ई-वेस्ट प्रदूषण के दुष्परिणामों को भी प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया गया।
कार्यक्रम में ओरियन ग्रीन संस्था की अध्यक्ष नीता उपाध्याय ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की डायरेक्टर प्रभा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा सभी शिक्षकों से पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को मोबाइल के घातक प्रभावों की जानकारी दी।
शांति विद्या निकेतन स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन
