जयपुर। फागुन का महीना आते ही हारे का सहारा श्याम दरबार खाटू श्याम के लिये पदयात्राएं प्रारंभ हो जाती है। ऐसे ही एक श्याम प्रेमी जो निरंतर 45 वर्षों से खाटूश्याम जी की पैदल यात्रा रिंग्स से आयोजित करते आ रहे है।
श्री खाटूश्याम मंडल मुम्बई संस्था जो रतन लाल बरौलिया द्वारा पिछले 45 साल पहले शुरू हुई थी लगातार ये पदयात्रा आयोजित कर रहे है । रतन लाल बरोलिया के बाबा श्याम के चरणों मे जाने के बाद उनके पुत्र रविन्द्र बरौलिया द्वारा अब की बार 46वी यात्रा का आयोजन किया ।

रविन्द्र बरौलिया ने बताया ये पदयात्रा रींगस निशान भवन से निशान पूजा करके नाचते गाते बाबा के भजनों का आनंद लेते हुए , श्याम बाबा के चरणों में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं । इसमें संस्था के ओर परिवार के साथ अन्य कई श्याम प्रेमी यात्रा में शामिल होते हैं। श्याम प्रेमियों का कारवां बन जाता है।
यात्रा के पहले दिन श्री श्याम कुंज धर्मशाला में भजनों का आयोजन होता है ओर फूलों की होली खेली जाती है। निर्मल गुप्ता ने बताया कि इस संस्था के साथ जुड़ने से हमे भी बाबा के भक्तों के साथ श्याम बाबा के दर्शनों का सौभाग्य मिलता रहता है।
