जयपुर। 31 जुलाई की रात को हुई बारिश से चौमू रोड स्थित जेतपुरा इंडस्ट्रीज एरिया की 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पानी भर गया, जिससे फैक्ट्री मालिको का करोड़ों का नुकसान हो गया है। जेतपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से लगातार रीको अधिकारियों को पानी भराव की समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन इस समस्या की और उन्होंने ध्यान नहीं दिया है।

31 जुलाई की रात को 2:00 बजे से करीब 2 घंटे की बारिश से करीब 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पानी भर गया जिससे उनके करोड़ों का माल खराब हो गया है।

फैक्ट्रियों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। इस संबंध में जब राज मीडिया टाइम्स टीम ने रीको अधिकारी कोठारी से बात की तो उन्होंने कहा कि जेतपुरा और पास के गांवों के नालों का पानी आने की वजह से यह समस्या आई है। इस समस्या का शीघ्र समाधान करवा रहे हैं।
