जयपुर। ड्रीम अचीवर्स क्लब ने 7 दिसंबर 2024 को होटल पार्क क्लासिक में अपनी सफलता का जश्न मनाते हुए आगामी प्रदर्शनी और विशेष रैंप शो का पोस्टर लॉन्च किया।
इस भव्य समारोह में संपादक नवल किशोर शर्मा सहित जयपुर शहर के विभिन्न लेडीज क्लबों, एनजीओ के100से ज्यादा मेंबर्स ने हिस्सा लिया।
समारोह में ड्रीम अचीवर्स की आगामी प्रदर्शनी का पोस्टर लॉन्च किया गया, जो 14-15 दिसंबर 2024 को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। यह प्रदर्शनी कला, संस्कृति और नवाचार का अद्भुत संगम होगी, जिसमें कई प्रतिष्ठित कलाकार और उद्यमी भाग लेंगे।

“नारी इन साड़ी” एक अनूठा रैंप शो है, जिसमें भारतीय नारी की सादगी, परंपरा और सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाओं की खूबसूरती और प्रतिभा को उजागर करने वाला यह शो विशेष रूप से तैयार किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी गणमान्य अतिथियों के गुलाब के फूल से स्वागत और परिचय से हुई।

केक कटिंग समारोह ने जश्न को और यादगार बना दिया। यह न केवल क्लब की सफलता बल्कि एक सदस्य के जन्मदिन का भी उत्सव था।
लकी ड्रा, फन एक्टिविटीज, और संगीत-मस्ती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सभी प्रतिभागियों ने मिलकर इस दिन को खास और यादगार बनाया। सभी को उपहार भी वितरित किये गए। पोस्टर लांच के उपरांत सभी मेंबर्स और गेस्ट ने बॉलीवुड गीतों पर जमकर नृत्य किया।
ड्रीम अचीवर्स क्लब की संस्थापक प्रीति गोयल ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हम अपने सदस्यों के साथ इस सफलता का जश्न मना रहे हैं और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हैं।”

यह समारोह न केवल ड्रीम अचीवर्स क्लब की उपलब्धियों का प्रतीक था, बल्कि जयपुर के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा भी।
क्लब के सभी सदस्यों ने इसे संजोने में महत्व्पूर्ण योगदान दिया।
