मंदाकिनी साडीज के आउटफ़िट्स, SKJ ज्वैलर्स की ज्वैलरी एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मोहनीं गुप्ता के मेकओवर में इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने बिखरीं दीपोत्सव की ख़ुशियाँ….
जयपुर। भारतीय संस्कृति के सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली के स्वागत में चहुँओर ख़ुशियों, उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ दीपोत्सव को मनाने के लिए क्रेज़ी मॉडल्स का उत्साह देखते ही बन रहा था जब इंडिया ग्लैम मॉडलिगं ऐकेडमी में दिपावली का स्पेशल शूट रखा गया।

मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि धन और सौंदर्य की कामना के साथ इंडिया ग्लैम स्टुडियो पर दिपावली शूट के दौरान मिस इंडिया ग्लैम फ़र्स्ट रनर 2024 ऐश्वर्या साद, सेकंड रनरअप पायल दरियानी एवं इंडिया ग्लैम स्टार अंकिता राठौर ने भारतीय सौंदर्य , वेशभूषा और मेकअप को प्रमोट करते हुए मंदाकिनी साडीज के आउटफ़िट्स, एस के ज्वैलर्स की ज्वैलरी एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मोहिनी गुप्ता, रविश, ललिता जांगिड के स्पेशल मेकअप के साथ फ़ोटो शूट एवं शॉसल मीडिया रील शूट किया । फ़ोटो एवं विडियोग्राफ़ी विनस फ़िल्म इंडिया के डायरेक्टर फ़ेमस फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र मुकेश सैनी ने बख़ूबी की ।
