जयपुर। प्रकृति फाउंडेशन संस्था की ओर से 13 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोडाला स्वेज फार्म स्थिति सावित्री बाई फुले पाठशाला में सुल्तान नगर कच्ची बस्ती के जरूरतमंद बच्चों ओर परिवारों को हलवा, पुडी ओर पकौड़ी के पैकेट ओर गर्म कपड़े वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्था की फाउंडर डायरेक्टर प्रियंका, गोयल, संपादक नवल किशोर शर्मा, ममता गोयल, कांग्रेस नेता पुखराज प्रजापत, पल्लवी मारू, राज शर्मा ओर संस्था से जुड़े अन्य लोगों ने बच्चों को खाने के पैकेट, गजक, रेवड़ी, गर्म कपड़े ओर अन्य सामान वितरित किए।

इस दौरान वहां अस्थाई क्लीनिक बनाकर बेजुबान जानवरों ओर पक्षियों का इलाज किया गया। पतंगों की वजह से मकर संक्रांति पर हजारों बेजान पक्षी मांजे की वजह से घायल हो जाते है। प्रकृति फाउंडेशन संस्था पिछले 5 वर्ष से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रही है।
